03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश से लौट रही कार बिजनौर में बेकाबू होकर पलटी, पिता और पुलिसकर्मी बेटे समेत 4 लोगों की मौत

एफएनएन, बिजनौर : ऋषिकेश से लौट रही एक कार नजीबाबाद में नेशनल हाईवे 74 पर बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई. कार सवार अमरोहा लौट रहे थे. हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई. चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ. हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गुनियापुर गांव के पास नेशनल हाईवे 74 पर बुधवार की सुबह ऋषिकेश से लौट रही कार सड़क किनारे पलट गई. कार में चार लोग सवार थे. सभी ऋषिकेश गए थे. वहां से दवा लेकर लौट रहे थे. इस दौरान चालक को झपकी आ गई. इससे 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही कार बेकाबू हो गई.

कार में सवार मेहर सिंह, उनका बड़ा बेटा प्रवेंद्र, रिश्तेदार देवेंद्र, भाई रतन सिंह की मौत हो गई. मरने वाले सभी अमरोहा के सिखेड़ा गांव के रहने वाले थे. इनमें से प्रवेंद्र रामपुर में सिपाही के पद पर तैनात था. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कार में दबे शवों को मुश्किल से बाहर निकलवाया.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

नजीबाबाद सीओ देश दीपक सिंह ने फोन पर बताया कि मेहर सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे. वह मंगलवार को दवा लेने के लिए ऋषिकेश एम्स गए थे. वहां से सभी बुधवार की सुबह घर लौट रहे थे. इस दौरान चालक को झपकी आ गई. इससे हादसा हो गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img