03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार,पौड़ी-देहरादून में दिग्गजों के पर्चे दाखिल, लोकसभा चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस के जीत का बना प्लान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में हरिद्वार, पौड़ी और देहरादून में मंगलवार को राज्य के कई बड़े नेताओं ने नामांकन कराया। हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पौड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी तथा देहरादून में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह गुनसोला समेत कई प्रत्याशियों ने नामांकन के साथ चुनावी जंग में विधिवत उतरने का ऐलान किया।

मंगलवार को गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने दिग्गजों की मौजूदगी में नामांकन किया। नामांकन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम , प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत खास तौर पर पौड़ी पहुंचे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गढ़वाल में मंगलवार को कुल सात नामांकन दाखिल किए गए, अब तक यहां आठ प्रत्याशी मैदान में आ चुके हैं। इधर, टिहरी संसदीय सीट पर मंगलवार को कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह, कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला, बसपा से नेमचंद छुरियाल, डेमोक्रेटिव पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से रामपाल सिंह शामिल हैं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार से मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया, यहां अब तक कुल छह नामांकन हो चुके हैं। इधर, अल्मोड़ा संसदीय सीट पर मंगलवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ। जबकि नैनीताल-यूएसनगर सीट पर मंगलवार को तीन नामांकन हुए।

आज नामांकन का अंतिम दिन बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन है। अंतिम दिन नैनीताल-यूएसनगर से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, कांग्रेस से प्रकाश जोशी प्रमुख तौर पर नामांकन कराएंगे। इसके अलावा कांग्रेस के तीन अन्य प्रत्याशी गढ़वाल से गणेश गोदियाल, हरिद्वार से वीरेंद्र रावत ओर अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा का भी नामांकन होना है।

उत्तराखंड पहला प्रदेश है जहां यूसीसी आया है। कठोर नकलविरोधी कानून बना है। यह तभी संभव हो सका जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार रही। डबल इंजन की सरकार होने से जनभावनाओं के अनुरूप तेजी से काम हो रहा है।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में MBBS डॉक्टरों के लिए नई नीति, 3 साल सरकारी सेवा के बाद ही कर सकेंगे PG

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img