03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने हरिद्वार सीट से किया नामांकन, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल सक्रिय हो गए हैं। आज निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन पहुंचकर हरिद्वार सीट से नामांकन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे। भाजपा से इस सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने अभी इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

यहां से पूर्व सीएम हरीश रावत और उनके बेटे का नाम चर्चा में है। बता दें कि विधानसभा के चुनाव में उमेश कुमार ने भाजपा के गढ़ में खानपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और भारी मतों से जीत दर्ज की थी। अब उनके लोकसभा से नामांकन करने के बाद इस सीट पर चुनाव दिलचस्प होगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
नामांकन के बाद उमेश कुमार ने कहा कि यह हरिद्वार के मान सम्मान की लड़ाई है।यहां के बेरोजगारों को सुरक्षित करने की लड़ाई है। हरिद्वार के हर ब्लॉक और मुख्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग में घूसखोरी हो रही है। किसानों की दुर्गती हो ही है। सभी सरकारें हमें गुलाम बनाना चाहती हैं।

उन्होंने तंज कसते हएु कहा कि ‘सबसे पहले उन प्रवासी पक्षियों को खदेड़ना है जो यहां आते हैं, दाना चुगते हैं वो फिर वापस दिल्ली चले जाते हैं, पांच साल यहां दिखते नहीं है।’ कहा कि हरीश रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत और रमेश पोखरियाल निशंक, सभी प्रवासी हैं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

कहा कि बीजेपी को अपना 10 साल का सांसद जीता हुआ क्यों बदलना पड़ा ? क्या कारण रहे कुछ तो कारण रहे होंगे बदलने के। कहा कि अगर सांसद ने काम किया होता उन्होंने लोगों के बीच में रहकर सब कुछ किया होता तो बदलना नहीं पड़ता। त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से यह कहना कि वह उमेश कुमार को नहीं जानते, इस पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को आड़े हाथों लिया कहा कि हाईकोर्ट से यह वही हैं जिनके रांची के घूसकांड के मैने दस्तावेज दिखाए थे।

यह वही हैं, जिनके सूर्याधार में पूर्व विधायक संजय गुप्ता के पार्टनर रहते जमीन खरीद फरोख्त का मामले का खुलासा मैंने किया था। उनकी सीबीआई जांच कराई थी। उन्होंने कहा कि यह वही प्रत्याशी हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए हरियाणा पंजाब के माफियाओं को शराब की फैक्टरी या बॉटलिंग प्लांट यहां लगवा दिए। अगर उन्हें याद नहीं है तो समय आने पर याद आ जाएगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Topics

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img