03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आईएसआईएस के इंडियन चीफ हारिस फारूकी का उत्तराखंड कनेक्शन आया सामने, बांग्लादेश से पहुंचा था भारत

एफएनएन, देहरादून: असम पुलिस के हाथ आया आतंकी संगठन आईएसआईएस का इंडियन चीफ हारिस फारूकी का उत्तराखंड कनेक्शन सामने आया है. हारिस फारूकी उत्तराखंड के देहरादून जिले का रहने वाला है. वहीं उसका सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ रेहान पानीपत का रहने वाला है. अनुराग सिंह ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और उसकी पत्नी बांग्लादेश की नागरिक है. हारिस फारूकी का उत्तराखंड कनेक्शन सामने आने के बाद प्रदेश की पुलिस भी अलर्ट हो गई है और अपने स्तर पर भी देहरादून छानबीन शुरू कर दी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक असम पुलिस ने आईएसआईएस के इंडियन चीफ हारिस फारूकी को धुबरी में उसके साथी अनुराग सिंह के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों सीमा पार कर बांग्लादेश से भारत में घुसे थे. पूछताछ में पता चला कि हारिस फारूकी देहरादून का रहने वाला है. उसका परिवार पिछले करीब 20 सालों से देहरादून के डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में रहता है. फारूकी के पिता देहरादून में ही यूनानी दवाखाना चलाते हैं.

स्थानीय इंटेलिजेंस और पुलिस के अनुसार फारूकी पिछले 10-12 साल से देहरादून नहीं आया है. फारूकी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है, लेकिन विश्वविद्यालय से निकलने के बाद वो कभी अपने परिवार के पास देहरादून नहीं आया. हारिस फारूकी और उससे साथी आतंकवादी अनुराग सिंह ने भारत में ही आतंक की ट्रेनिंग ली है.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

दोनों पर आरोप है कि वो आतंकी फंडिंग जुटाने के साथ ही आतंकी साजिशों पर काम करते थे. इसके अलावा ये दोनों युवाओं को गुमराह कर उन्हें अपने संगठन में भर्ती करने का भी प्रयास करते थे. दोनों आतंकियों के खिलाफ दिल्ली और लखनऊ में कई मुकदमें लंबित हैं.

वहीं इस पूरे मामले पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि हारिस फारूकी पिछले 10 से 12 सालों से देहरादून नहीं आया है. गलत गतिविधियों के चलते हारिस फारूकी का परिवार के किसी भी सदस्य से संपर्क नहीं था. इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच की थी, जिसमें यह सामने आया कि हारिस फारूकी अपने किसी भी परिजन के संपर्क में नहीं है और न ही वह पिछले 12 सालों में देहरादून आया है.

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img