एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की है। तारीखों के एलान होने के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। चार अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होगा, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरा चरण 07 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठां चरण 25 मई और सातवें चरण के लिए 01 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 04 जून 2024 को होगी।
जानिए आपके शहर में कब होगी वोटिंग
यदि सिर्फ उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां सात चरणों में पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़े राज्य में 80 लोकसभा सीटें हैं, जोकि देश में किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा हैं। इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है।