03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल: मरीज लेकर जा रहा एंबुलेंस खराब, जाम में फंसे केंद्रीय राज्य मंत्री; महिला को भिजवाया अस्पताल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नैनीताल:  भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर झुला पुल के पास बुधवार रात नौ बजे अल्मोड़ा से मरीज लेकर जा रही 108 एंबुलेंस का पहिया गड्ढे में जाने से एक्सेल टूट गया। वाहन बीच सड़क खड़ा होने से एनएच पर वाहनों की कतार लगने के कारण एक घंटे तक जाम लग गया। जाम में फंसे सांसद अजय भट्ट ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से निजी एंबुलेंस से मरीज को हल्द्वानी भिजवाया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
अंजू देवी (23) निवासी काफलीखान धौलादेवी अल्मोड़ा पेड़ से चारा काटते समय गिर गईं थी। इस पर परिजन उन्हें 108 एंबुलेंस में लेकर हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। झुलापुल के पास गड्ढे में पहिया जाने से एंबुलेस का एक्सेल टूट गया और वाहन बीच सड़क पर खड़ा हो गया। इस दौरान एनएच पर लंबा जाम लग गया। इस बीच अपने संसदीय क्षेत्र का दौराकर हल्द्वानी को लौट रहे रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी जाम में फंस गए।

ये पढ़ें- 20 साल से विकास का दूसरा नाम तिलक राज बेहड़ है और वो आगे भी रहेगा –बेहड़

एंबुलेंस में मरीज के होने की जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। इस दौरान सीएचसी गरमपानी से डॉ. गौरव कैड़ा और मदन मोहन कैड़ा ने हल्द्वानी की तरफ खाली जा रही निजी एंबुलेंस को रुकवाया और अंजू देवी को उसमें शिफ्ट करवाया। खैरना चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आपातकालीन वाहन को सड़क से किनारे करा जाम खुलवाया। इसके बाद सड़क पर यातायात सुचारु हो सका।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img