03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर ईडी का शिकंजा, रेत खनन मामले में दिल्ली-UP में 13 ठिकानों पर मारा छापा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, लखनऊ: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत गुरुवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। उत्तर प्रदेश में लखनऊ और अमेठी, महाराष्ट्र में दिल्ली और मुंबई में कुल 14 परिसरों पर छापेमारी जारी है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
ईडी ने जनवरी में प्रजापति, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के 13 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मुंबई के चार फ्लैट और लखनऊ में कई भूमि जब्त की थी। ईडी द्वारा तलाशी लेने के बाद यह कार्रवाई हुई।

ईडी ने कहा क‍ि था क‍ि उत्तर प्रदेश के खनन मंत्री के पद पर रहते हुए प्रजापति ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और अपने परिवार के सदस्यों और अन्य करीबी सहयोगियों और मित्रों के नाम पर आय के स्रोत से अधिक बड़ी संपत्ति अर्जित की, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों के अनुरूप नहीं थी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

आरोप लगाया गया है कि पूर्व मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान परिवार के सदस्यों ने विभिन्न “काल्पनिक और दिखावटी” लेनदेन के माध्यम से उत्पन्न अवैध धन को सफेद किया और कई संपत्तियां हासिल कीं।

अमेठी में प्रजापति व उनकी करीबी गुड्डा देवी के घर छापा

जगरण संवाददाता, अमेठी। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर गुरुवार की सुबह छह बजे प्रवर्तन निदेशालय ईडी टीम छापामारी करने पहुंची। प्रवर्तन निदेशालय की तीन टीम बेनामी संपत्ति से जुड़े अभिलेखों को खंगाल रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री की करीबी गुड्डा देवी के घर पर भी छापामारी कर ईडी पूछताछ कर रही है। लखनऊ स्थित आवास पर भी छापामारी किए जाने की बात सामने आ रही है।

केंद्रीय पुलिस बल के साथ गुरुवार की सुबह छह बजे प्रवर्तन निदेशालय की टीम शहर के आवास विकास स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति व वर्तमान सपा विधायक महाराजी प्रजापति तथा पूर्व मंत्री की करीबी गंगागंज निवासी गुड्डा देवी के घर पहुंची। टीम विधायक महाराजी प्रजापति, छोटा पुत्र अनुराग व पर‍िजनों ने अर्जित बेनामी संपत्ति के बावत अलग-अलग पूछताछ कर रही है।

करीबी गुड्डा देवी की बेनामी संपत्ति के की जानकारी ले रही है। लखनऊ स्थित आवास पर छापामारी कर बड़े बेटे अनिल व बहू से पूछताछ करने की बात सामने आ रही है। बाहर खड़े केंद्रीय पुलिस बल के जवान घर में किसी को प्रवेश देने से रोक रहे है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम की छापामारी से शहर में चर्चा माहौल है।

यह भी पढ़ें:- विश्व में मौत का सातवां सबसे बड़ा कारण है किडनी रोग, हर 6 महीने में कराएं पेशाब की जांच

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img