03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा है फूलदेई उत्सव, फूलों से मनाया जाता है यह पर्व

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: पहाड़ में प्रतिवर्ष चैत्र मास की सक्रांति से फूलदेई उत्सव है। गुरुवार से शुरू होने वाले इस उत्सव को लेकर नन्हें मुन्ने बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं ग्लोबल वार्मिंग के चलते फूलों के समय से पहले खिलने से पेड़ों पर फूल कम ही नजर आ रहे हैं। जिससे बच्चों को इस उत्सव को मनाने में काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके अलावा सुबह सवेरे कई प्रकार के पशु पक्षियों का चहकाना बंसत के आगमन का स्पष्ट भाव देता है। घरों की चौखट पर फूल डालने के बदले में ग्रामीण फुलवारी बच्चों को परम्परागत ढ़ंग से चौलाई से बने खील व गुड़ देते हैं।

कई स्थानों पर बच्चे समूह में घोघा देवता (फूलदेई) की डोली को भी सजाकर बसंत गीतों के साथ झूम-झूमकर नचाते हैं। आठवें दिन बच्चों द्वारा सभी घरों से भोजन सामग्री व पूजा सामग्री को इकट्ठा कर सामूहिक भोज तैयार किया जाता है। इसके बाद बच्चों द्वारा घोघा देवता की पूजा-अर्चना एवं भोग लगाने के बाद ही भोजन को खुद ग्रहण करते हैं।
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

पहाड़ की है अनूठी परम्परा

कई स्थानों पर केवल घोघा देवता की डोलियों न ले जाकर पत्थरों पर बने मूर्ति की पूजा की जाती है। यह पहाड़ की एक अनूठी परम्परा होने के साथ बच्चों का प्रिय त्यौहार माना गया है।

वहीं ग्लोबल वार्मिंग के चलते गांवों में फूलों का समय से पहले ही खिल जाने से फूलदेई उत्सव को मनाने में कुछ हद तक कमी आई है।

आचार्य पंडिंत सुनील डिमरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की संक्राति से फूलदेई उत्सव का आयोजन होता है। इस बार यह आयोजन 14 मार्च से शुरू हो रहा है। आठ दिनों तक चलने वाली इस प्रक्रिया के तहत बच्चे प्रतिदिन सुबह सवेरे घरों की चौखट पर फूल डालेंगे।

इसे भी पढ़ें:लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 96 अधिकारियों को सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- पूरी ईमानदारी से करें अपना काम

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img