03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस ने किया पांच ‘नारी न्याय’ गारंटी का एलान, महिलाओं को एक लाख रुपये, नौकरियों में आधी हिस्सेदारी, कांग्रेस ने किया पांच ‘नारी न्याय’ गारंटी का एलान

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बड़े-बड़े एलान कर रही है। युवाओं के लिए रोजगार की घोषणा के बाद कांग्रेस ने अब महिलाओं के लिए एलान किया है। कांग्रेस ने बुधवार को नारी न्याय गारंटी देने का दावा किया है। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र में सरकार बनने पर वो ये गारंटी देगी।

कांग्रेस की पांच गारंटी

महालक्ष्मी गारंटी

कांग्रेस का दावा है कि महालक्ष्मी गारंटी के तहत देश की सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आधी आबादी-पूरा हक

इसके तहत केंद्र सरकार की नयी नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।

शक्ति का सम्मान

इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, ASHA और मिड डे मिल कार्यकर्ताओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

अधिकार मैत्री

इस गारंटी के तहत हर पंचायत में एक अधिकार मैत्री को तैनात किया जाएगा। इनका काम महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक करना और उनको कानूनी सहायता दिलाना होगा।

सावित्री बाई फुले हॉस्टल

देशभर में सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं का हॉस्टल बनाया जाएगा। फिर इनकी संख्या दोगुनी की जाएगी।

युवाओं के लिए पांच गारंटी

कांग्रेस ने इससे पहले युवाओं के लिए पांच गारंटी की घोषणा की थी। इसमें 30 लाख सरकारी नौकरी, प्रशिक्षुओं को 1 लाख रुपए (₹8,500/माह), पेपर लीक से मुक्ति, गिग इकोनॉमी में सामाजिक सुरक्षा और युवाओं के बिजनेस के लिए 5,000 करोड़ रुपये का एक कोष बनाने का एलान किया है।

 

Hot this week

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...

uttarakhand में होमस्टे को मिलेगी ग्रीन पहचान, पर्यटन विभाग ने शुरू की नई पहल

एफएनएन, देहरादून : uttarakhand में पर्यटन को अधिक सतत...

Topics

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img