03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के लिए करना होगा यह काम, पुराने आधार कार्ड धारकों के लिए बनी मुसीबत

Spread the love

एफएनएन, बैरिया(बलिया) : आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने में अब नया पेंच फंस गया है। इसके लिए आधार का अपडेट होना जरूरी है। बिना अपडेसन के आवेदन नहीं हो पाएगा। जिनके आधार पांच से 10 वर्ष पुराना है, उनके लिए मुसीबत खड़ी हो गई है।

पहले आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा। तभी आवेदन प्रक्रिया की जा सकती है। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के राकेश सिंह, गणेश यादव, धर्मेंद्र तिवारी, विशाल तिवारी, मुन्ना शर्मा सहित दर्जनों युवा मंगलवार को उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार को पत्रक सौंप कर आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की गुहार लगाई है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ई-डिस्ट्रिक पोर्टल पर आठ फरवरी से नियम बदल गया है। उक्त प्रमाण पत्रों के आवेदन करने के समय कुछ लोगों को पता चल रहा है कि उनका आधार कार्ड अपडेट नहीं है। आधार कार्ड में संशोधन की प्रक्रिया पूरा कराकर आधार कार्ड जारी करने की प्रक्रिया के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

आवेदन करने पर आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर पहले ओटीपी भेजा जा रहा है। इस पोर्टल पर अपलोड करने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। ऐसे में जिनके आधार कार्ड पुराने हैं, और फोन नंबर बदल गया है ।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उनका आवेदन नहीं हो पा रहा है। इसके लिए आधार कार्ड में संशोधन के लिए केद्रों पर लाइन लगानी पड़ रही है। आधार कार्ड में संशोधन के लिए कागज में बहुत से डाकघर, बैंक एवं जन सेवा केंद्र अधिकृत है। मगर मुश्किल से एक या दो स्थनों पर ही आधार कार्ड संशोधन की व्यवस्था है।

बैरिया उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि पुराने आधार कार्ड का अपडेट होना जरूरी है। डाकघर, बैंक व जनसेवा केंद्रों को जल्द आधार अपडेट कर उपभोक्ताओं को निर्गत करने का निर्देश दिया गया है।

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img