Monday, March 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशगृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, लोकसभा चुनाव से पहले अनुप्रिया पटेल को...

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, लोकसभा चुनाव से पहले अनुप्रिया पटेल को दी Z कैटेगरी की सुरक्षा

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले गृह मंत्रालय ने अपना दल (एस) पार्टी की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा बढ़ा दी है। अनुप्रिया पटेल को अब उत्तर प्रदेश में जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव से पहले गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, जेड श्रेणी में चार से छह एनएसजी कमांडो होते हैं, साथ ही 22 सुरक्षाकर्मियों का एक घेरा होता है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

बता दें लोकसभा चुनाव की तैयारियों को परखने और रणनीति बनाने के लिए हाल में ही अपना दल (एस) के राष्ट्रीय से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। इसमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पदाधिकारियों से फीडबैक लेने के साथ-साथ उनमें जोश भी भरा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

उन्होंने कहा कि यूपी में एनडीए गठबंधन में आरएलडी व सुभासपा के शामिल होने से इसकी और ताकत बढ़ गई है। अब यह लोकसभा चुनाव में पांच दलों का अपराजेय गठबंधन साबित होगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments