03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार हर की पैड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कांवडिए जल लेकर अपने गंतव्य को निकले

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार हर की पैड़ी पर कांवडि़यों की भारी भीड़ उमड़ी है। भोलेनाथ के भक्तों ने गंगा स्नान किया और महाशिवरात्रि के लिए जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। हर हर महादेव के जयकारे हरिद्वार नगरी में चारों तरफ गूंज रही है।

अलग-अलग तरीके से आकर्षक कांवड़ सजाकर जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ महाकाल का स्वरूप धारण कर पहुंचा है। महाशिवरात्रि पर 72 साल बाद इस बार तीन योगों का संयोग है। महाशिवरात्रि के दिन ही प्रदोष व्रत भी है। पंडितों के अनुसार महाशिवरात्रि के व्रतियों पर शिव कृपा बरसेगी। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी महाशिवरात्रि इस बार 8 मार्च को है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, चतुर्ग्रही योग और शिव योग बन रहा है। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि महाशिवरात्रि पर इन तीन योगों का एक ही दिन पर बनना अद्भुत संयोग है। इस साल महाशिवरात्रि काफी शुभ फल देने वाली मानी जा रही है।

इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन शुक्र प्रदोष व्रत भी है। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करने से सभी सुख की प्राप्ति होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव का व्रत करने और पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। यह योग शुक्रवार को पड़ने से और फलदायी होगा। इसके अलावा इस दिन शिव योग का संयोग बन रहा है। शिव योग में साधना, मंत्र, जप शुभ फलदायी होते हैं।

आचार्य ने बताया कि भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए अपनी राशि अनुसार ज्योतिर्लिंग की पूजा करनी चाहिए। जो भक्त किसी कारण ज्योतिर्लिंग जाकर पूजा नहीं कर सकते, वे अपनी राशि अनुसार घर पर ही ज्योतिर्लिंग का चित्र लगाकर पूजा कर सकते हैं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
  • राशि के अनुसार करें ज्योतिर्लिंग की पूजा

मेष: सोमनाथ पंचामृत से अभिषेक
वृषभ: मल्लिकार्जुन दूध से अभिषेक
मिथुन: महाकालेश्वर पंचाक्षरी मंत्र जाप
कर्क: ओंकारेश्वर दही-शक्कर से अभिषेक
सिंह: बैजनाथ गुड़ के शर्बत से अभिषेक
कन्या: भीमाशंकर दूध से अभिषेक

  • राशि के अनुसार करें ज्योतिर्लिंग की पूजा

तुला: रामेश्वरम गन्ने के रस से अभिषेक
वृश्चिक: नागेश्वर शमी और बेलपत्र अर्पित करें
धनु: विश्वनाथ दूध से अभिषेक
मकर: त्रयंबकेश्वर गंगाजल में गुड़ मिलाकर अभिषेक
कुंभ: केदारनाथ पंचामृत से अभिषेक
मीन: घृष्णेश्वर केसरयुक्त दूध से अभिषेक

Hot this week

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Topics

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img