Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयसिद्धू मूसेवाला के घर आने वाली हैं खुशियां, सिंगर की मां चरण...

सिद्धू मूसेवाला के घर आने वाली हैं खुशियां, सिंगर की मां चरण कौर देंगी बच्चे को जन्म

एफएनएन, मानसा प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू के घर मार्च महीने में खुशियां आने वाली हैं। क्योंकि दिवंगत गायक की मां चरण कौर मार्च में बच्चे को जन्म देंगी। यही वजह है कि वह पिछले कई महीनों से कम ही बाहर निकलते हैं और हर रविवार को अपने बेटे के फैन्स से भी नहीं मिल रहे हैं। इस बात की जानकारी सिंगर के ताऊ जी ने दी है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
  • मई माह में हुई थी गायक की हत्या

बता दें कि 29 मई 2022 को विश्व प्रसिद्ध गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​​​सिद्धू मूसेवाला की मानसा के जवाहरके गांव में अंधाधुंध गोलीबारी कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। सिंगर की मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा धक्का लगा था। देश-विदेश में मानो शोक की लहर दौड़ गई थी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
  • इकलौते बेटे थे सिद्धू मूसेवाला

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनकी हत्या के बाद परिवार के वारिस को लेकर मूसेवाला के प्रशंसकों में निराशा पाई जा रही थी, और परिवार पहुंचने वाले प्रार्थना कर रहे थे कि बलकौर सिंह सिद्धू के घर एक बच्चा पैदा हो गायक के ताया चमकौर सिंह सिद्धू ने पुष्टि की कि हम भगवान के आभारी हैं कि हमारे आंगन में नया बच्चा आ रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments