03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘केजरीवाल को चाहे गिरफ्तार कर लो, हम कांग्रेस के साथ गठबंधन से पीछे नहीं हटेंगे’, AAP ने बोला बीजेपी पर हमला

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : Lok Sabha Elections 2024 के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने कई राज्यों में गठबंधन का फैसला लिया है। गठबंधन की बात जब से तय हुई है, उसके बाद से ही आम आदमी पार्टी यह दावा कर रही है कि अरविंद केजरीवाल को गठबंधन तोड़ने की धमकी दी जा रही है।

बृहस्पतिवार को भी आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि अगर आप और कांग्रेस का गठबंधन नहीं टूटा तो अरविंद केजरीवाल को तीन-चार दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पार्टी का दावा है कि भाजपा केजरीवाल की गिरफ्तारी की धमकी दे रही है।

यही बात आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को भी दोहराई। आज आतिशी, सौरभ भारद्वाज और संदीप पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर भाजपा पर कई आरोप मढ़े।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हमें सूचना है….

इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा, जब से आप और कांग्रेस गठबंधन की खबर आ रही है, तभी से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी तेज हो गई है। हमें सूचना है कि आने वाले दो से तीन दिन में सीबीआई मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेगी। सीबीआई आज केजरीवाल के नाम नोटिस भेज सकती है।

सौरभ आगे बोले, भाजपा के लोग यह बात कह रहे हैं कि अगर मुख्यमंत्री केजरीवाल को बाहर देखना चाहती है तो कांग्रेस से गठबंधन नहीं करे, अन्यथा केजरीवाल को जेल में डाल दिया जाएगा।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘केजरीवाल को गिरफ्तार किया तो लोग सड़कों पर उतरेंगे’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे आप नेता डॉ. संदीप पाठक ने कहा, भाजपा को शुरू से ही यह भरोसा था कि भाजपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं होगा, इससे ये खुश थे। मगर जब इन्हें पता चला कि आप और कांग्रेस का गठबंधन होने जा रहा है तो इनकी बेचैनी बढ़ गई है।

अगर ये केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे तो सारे लोग सड़कों पर आ जाएंगे, ये इन्हें उल्टा पड़ जाएगा, ये समझ नहीं पा रहे हैं। हम इन्हें बता रहे हैं कि हम डरने वाले नहीं हैं। हम देश को बचाने के लिए गठबंधन में जा रहे हैं, हम पीछे नहीं हटेंगे।

दो माह में सात बार आ चुकी है ईडी

आतिशी ने आरोप लगाया, हम देख रहे हैं कि पिछले दो माह में ईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास पुलिस सात बार आ चुकी है। मगर केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं कर पाए, तो अब ये सीबीआई के माध्यम से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने जा रहे हैं। इस बात की हमें पूरी सूचना है। हम पीछे नहीं हटेंगे।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img