03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ धाम में अभी भी तीन फीट बर्फ, 12 दिनों से बिजली ठप, जायजा लेने पहुंची टीम

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंची। टीम ने बदरीनाथ हाईवे से लेकर बदरीनाथ धाम तक यहां की स्थिति का जायजा लिया। टीम ने बताया कि धाम में कहीं भी ग्लेशियर नहीं आए हैं। यहां अभी तीन फीट बर्फ है लेकिन बर्फबारी से धाम में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

धाम में एक फरवरी से बिजली सप्लाई ठप है। एसडीएम ने नगर पंचायत को यात्रा पूर्व तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक हाईवे से बर्फ हटा ली है। इसके बाद मंगलवार को जोशीमठ एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, बदरीनाथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ बदरीनाथ धाम पहुंची।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

एसडीएम ने धाम की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों व मंदिर समिति के कर्मचारियों से भेंट की। कर्मचारियों ने बताया कि एक फरवरी से बदरीनाथ धाम में बिजली सप्लाई ठप पड़ी है।

इस पर एसडीएम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को शीघ्र बिजली व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर बीआरओ की ओर से लामबगड़ से हनुमान चट्टी तक चट्टान कटिंग व हाईवे को व्यवस्थित करने का काम किया जा रहा है।

Badrinath Dham: Three feet snow accumulated in Badrinath power supply disrupted for 12 days Uttarakhand news

हनुमान चट्टी के पास हाईवे पर चट्टान कटिंग के काम से हाईवे खस्ता हालत में पहुंच गया है। एसडीएम ने यहां समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित ने बताया कि बदरीनाथ में बर्फबारी से कोई नुकसान नहीं हुआ है। धाम में अभी दो से तीन फीट तक बर्फ जमा है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img