03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गांव चलो अभियान के तहत दो दिवसीय चंपावत दौरे पर सीएम धामी, अलग अंदाज में आए नजर, लोगों से लिया काम का फीडबैक

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत दो दिवसीय दौरे पर सीएम धामी चंपावत के ठांटा गांव पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम के बाद वह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरन उन्होंने लोगों से भी मुलाकत की और सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में फीड बैक लिया।

वहीं, उन्होंने डेरी प्रोडक्ट प्रोसेसिंग यूनिट में कार्यरत स्थानीय महिलाओं से भी मिलकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार स्थानीय उत्पादों को ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के अंतर्गत वैश्विक स्तर पर नई पहचान दे रही है।

कहा कि हमने देवभूमि के अम्ब्रेला ब्रांड के रूप में ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ की स्थापना की है जो हमारे स्थानीय उत्पादों को बेहतर प्रोसेसिंग और पैकेजिंग के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार उपलब्ध कराएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कहा कि लोगों से मिले सुझाव और विशेषकर मातृशक्ति के चेहरों पर सरकार के कामकाज के प्रति दिखे संतुष्टि के भाव से नई ऊर्जा प्राप्त हुई और उनसे मिले असीम स्नेह व आशीर्वाद से मन अभिभूत है।

बता दें कि प्रदेश भाजपा ने गांव चलो अभियान को लेकर मुख्यमंत्री समेत सरकार में मंत्रियों एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की थी। कुल 29 पार्टी पदाधिकारियों की प्रवास के गांव तय किए गए थे।

पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश के 11729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास कर रहे हैं। इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनता के माध्यम केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img