एफएनएन, लोहाघाट: बाराकोट के लड़ीधुरा जंगल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। जिसके चलते वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने आग लगाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लड़ीधुरा मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि शुक्रवार को दिन के समय अराजक तत्वों ने लड़ीधुरा के जंगल में आग लगा दी।
वनाग्नि से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि लड़ीधुरा के जंगल में कई लोग बिना किसी काम के घूमते हुए दिख जाते हैं। किसी ने जानबूझकर चीड़ केजंगल में आग लगा दी।







