Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपहले पानी में धक्का दिया फिर ऊपर से डाले पत्थर, बेरहम दोस्तों...

पहले पानी में धक्का दिया फिर ऊपर से डाले पत्थर, बेरहम दोस्तों ने सिगरेट के लिए तड़पा-तड़पाकर दी मौत

एफएनएन, देहरादून : पटेलनगर के धारावाली में युवक की हत्या दो युवकों ने सिगरेट के विवाद में की थी। दोनों ने उसे पानी में धक्का दिया और फिर उस पर पत्थर डाल दिए। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह धारावाली स्थित एक नाले में युवक का शव बरामद हुआ था। युवक की पहचान रोहित पुत्र बाबूराम निवासी धारावाली के रूप में हुई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसे अंतिम बार अंकित उर्फ माठू और दिलकुश उर्फ बाला के साथ देखा गया था। उनका वहां पर झगड़ा भी हुआ था।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश की तो दिलकुश को भुत्तोवाला से और अंकित को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने सारा घटनाक्रम बताया। पता चला कि अंकित और दिलकुश बुधवार रात को प्लॉट में शराब पी रहे थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

सिगरेट की लगी तलब

इसी बीच सिगरेट की तलब लगी तो दोनों सिगरेट लेने के लिए निकल गए। वहां से प्लॉट में वापस आए तो देखा कि वहां रोहित भी खड़ा हुआ था। रोहित पहले से ही नशे में था। उसने सिगरेट मांगी लेकिन इन दोनों ने सिगरेट नहीं दी। इसी बात पर दोनों रोहित से झगड़ा करने लगे।

रोहित को पानी में धक्का दे दिया

इसके बाद उन्होंने रोहित को पानी में धक्का दे दिया। आरोपियों ने उसे पानी में दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। शव ऊपर न आए इसके लिए उन्होंने उस पर पत्थर रख दिए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी दिलकुश निवासी धारावाली ट्रांसपोर्टनगर में सेल्समैन है और अंकित निवासी मोहब्बेवाला क्षेत्र में ही दिहाड़ी मजदूरी करता है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments