Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपिथौरागढ़ से देहरादून के बीच हवाई सेवा पिछले एक साल से है...

पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच हवाई सेवा पिछले एक साल से है ठप, जनता परेशान

एफएनएन, अल्मोड़ा:  पिथौरागढ़ से देहरादून तक विमान सेवा तो शुरू हो गई, लेकिन देहरादून और पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा को जोड़ते हुए चलाई गई हेली सेवा एक वर्ष से हवा हवाई है। मुख्यालय में हवाई सेवा को ठप हुए एक वर्ष पूरा हो गया है। सेवा संचालित नहीं होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
2023 की जनवरी से ठप है सेवा

इसके बाद नौ सितंबर को पवन हंस का हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर पहली बार अल्मोड़ा पहुंचा था। तब सप्ताह में एक दिन हर शुक्रवार को हेली सेवा शुरू की गई थी। सप्ताह में एक दिन संचालित हो रही सेवा से लोगों को हल्द्वानी, देहरादून, पिथौरागढ़ जाने में काफी हद तक सहायता मिल रही थी। लेकिन पायलट के अभाव और तकनीकी समस्या के चलते 2023 की जनवरी में सेवा ठप पड़ गई। 30 जनवरी को टाटिक में अंतिम बार हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। इधर अब सेवा ठप हुए एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है।

टाटिक हेलीपैड में चल रहा निर्माण कार्य

टाटिक हेलीपैड में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि एक वर्ष से सेवा पायलट के अभाव और अन्य समस्याओं से ठप थी। लेकिन अब निर्माण कार्य सेवा संचालन में बाधा बन गई। हालांकि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से भी प्रक्रिया चल रही है। लेकिन अब फरवरी 15 के बाद सेवा संचालन के कयास हैं।

अधिकारी ने कही ये बात

टाटिक हेलीपैड में निर्माण कार्य चल रहा है, जल्द ही निरीक्षण कर हेलीपैड की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। जिसके बाद सेवा संचालित की जाएगी। -देवेंद्र आर्या, स्टेशन प्रभारी अल्मोड़ा।

ये भी पढ़ें…डोईवाला मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत, पांच घायल

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments