03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

परीक्षा पर चर्चा: खटीमा की स्नेहा ने पूछा- सकारात्मक कैसे रहें, जानिए पीएम मोदी ने क्या दिया जवाब

एफएनएन, देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का खटीमा में भी स्कूली बच्चों ने सीधा प्रसारण सुना। खटीमा के एक निजी स्कूली कक्षा सात की छात्रा स्नेहा त्यागी ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछा। सवाल पूछने से पहले स्नेहा ने पीएम को चरण स्पर्श प्रणाम कहा।

स्नेहा त्यागी ने पीएम मोदी से पूछा- हम आपकी तरह सकारात्मक कैसे हो सकते है? जिसके जवाब में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जो मेरी प्रकृति है जो मुझे काफी उपकारक लगी है, मैं हर चुनौती को चुनौती देता हूं’। साथ ही पीएम ने कहा कि चुनौतियां जाएंगी, स्थितियां सुधार जाएंगी। इसकी प्रतीक्षा करते हुए वो सोए नहीं रहते हैं बल्कि इसके कारण उनको नया-नया सीखने को मिलता है।

Sneha from khatima asked question to PM Modi during pariksha pe charcha program

पीएम मोदी ने कहा- मैं मानता हूं कि 140 करोड़ देशवासी मेरे साथ हैं। मुझे कभी नहीं लगता कि मैं अकेला हूं। मुझे हमेशा पता होता है कि मेरा देश सामर्थ्यवान है। मेरे देशे के लोग सामर्थ्यवान हैं। मेरे देश के लोगों का मस्तिष्क सामर्थ्यवान है। हम हर चुनौती को पार कर कर जाएंगे। यह मूलभूत मेरे भीतर मेरे सोचने का पिंड है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
इधर, खटीमा के केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण उत्सुकता के साथ सुना। स्कूल में तीन स्थानों पर बच्चों ने डीटूएच आदि के माध्यमों से बच्चों ने कार्यक्रम को सुना। वहां पर प्रधानाचार्य टी प्रकाश आर्या, नकुल चंद, मनीष, कुलदीप, गौरव, त्रिलोक आदि थे। एचएनबी डिग्री कॉलेज में बीएड सभागार में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का प्रसारण देखा। वहां पर प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. रीना सिंह, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ रेखा देवी, डॉ. डीके चंदोला, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ वीएन पाडेय, डॉ डीके चन्दोला, डॉ केकेमिश्रा, डॉ. हरेन्द्र मोहन, डॉ. सोनिका, डॉ स्वाति, डॉ विदेशी राम आदि थे।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img