Thursday, April 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडप्रणव, बोले- भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश से लड़ेंगे चुनाव, तत्कालीन...

प्रणव, बोले- भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश से लड़ेंगे चुनाव, तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया बड़ा आरोप

एफएनएन, मसूरी : हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश से लड़ेंगे। चैंपियन ने कहा कि वह मेरठ, बिजनौर, अमरोहा या सहारनपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

पार्टी जिस सीट से भी कहेगी, वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं। यह बातें उन्होंने मसूरी में मालरोड स्थित गढ़वाल टैरेस होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया आरोप

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा के ही तीन प्रत्याशियों के खिलाफ भितरघात करते हुए उन्हें हराने के लिए काम किया। जिसमें खानपुर, हरिद्वार व रुड़की विधानसभा शामिल हैं। चैंपियन ने खानपुर विधायक उमेश शर्मा पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि उमेश शर्मा ने खानपुर में विकास की जो भी घोषणाएं की थीं, उनमें एक भी पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि विधायक न होते हुए भी उन्होंने खानपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से खादर के लिए तीन पुल स्वीकृत करवाए। जिनकी लागत तीस करोड़ रुपये है। इसका शासनादेश भी जारी हो गया है। खानपुर में सिडकुल खोला जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड के युवकों को रोजगार मिलेगा। सड़कें बनाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें : प्रधानाचार्य के 692 पदों पर होगी विभागीय भर्ती, कोर्स तैयार, आयोग ने प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments