03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में सामने आया हनी ट्रैप का बड़ा मामला

  • प्रतिष्ठित व्यापारी के पुत्र को फंसाने की कोशिश, ओमेक्स के फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया
  • बलात्कार के झूठे मुकदमे में फसाने का डर दिखाकर 25 लख रुपए की रंगदारी मांगी
  • महिला और देवभूमि व्यापार मंडल का नगर महामंत्री गिरफ्तार

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर शहर में हनी ट्रैप का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में देवभूमि व्यापार मंडल के नगर महामंत्री गौरव आहूजा उर्फ विक्की और एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने एक प्रतिष्ठित व्यापारी के पुत्र को पॉश सोसाइटी ओमेक्स के एक फ्लैट में न सिर्फ बंधक बनाकर उसके संग मारपीट की बल्कि उसे हनी ट्रैप में फसाने की धमकी देते हुए 25 लाख रुपए की भी डिमांड की।

मामला गल्ला मंडी निवासी पंजाब इंडस्ट्री के स्वामी जुगल किशोर से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि उनके पुत्र विकास तनेजा को हनी ट्रैप का शिकार बनाया गया। इस मामले में देवभूमि व्यापार मंडल के नगर महामंत्री गौरव आहूजा उर्फ विक्की और ओमेक्स के एक फ्लैट में किराए पर रहने वाली नीलम गर्ग नाम की महिला का नाम सामने आया है। दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि व्यापारी के पुत्र विकास तनेजा के पास एक फ़ोन आया और वह यह कहता हुआ दुकान से चला गया कि जल्द लौटकर आ रहा है। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा।

कुछ देर बाद उसका फोन अपने भाई रवि तनेजा के पास पहुंचा। उसने बताया कि रास्ते से उसको बंधक बना लिया गया है और जबरदस्ती ओमेक्स के एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया है। वहां उससे मारपीट भी की गई है और उसकी कार की चाबी भी ले ली गई है। यह भी कहा कि गौरव आहूजा उर्फ विक्की और नीलम गर्ग के साथ दो अन्य लोग उसे बलात्कार के झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहे हैं और 25 लख रुपए की डिमांड कर रहे हैं। इस फोन के बाद परिवार वाले विकास की तलाश में जुट गए। विकास के भाई रवि ने गौरव आहूजा उर्फ विक्की से फोन पर बात की। विक्की ने कहा कि वह फैसला कर देगा लेकिन 25 लख रुपए देने होंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

यह भी कहा गया कि अगर वह पैसे नहीं देंगे तो इसमें परिवार की इज्जत खराब होगी और महिला नीलम गर्ग पुलिस के पास चली जाएगी। परिवार वालों द्वारा इस मामले की सूचना देने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। विकास को बरामद कर लिया गया जबकि महिला नीलम गर्ग और गौरव आहूजा उर्फ विक्की को पुलिस ने काशीपुर रोड स्थित ग्रीन पार्क के बाहर रोड से गिरफ्तार किया। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार इन सभी के खिलाफ धारा 323, 341, 342, 388 और 392 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा, जहाँ से उन्हें जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें.. सता रहा कोहरा, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में येलो अलर्ट, जानें इस हफ्ते मौसम का मिजाज

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img