03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 827 शिक्षक

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए नए साल में अच्छी खबर है। विद्यालयों में पिछले तीन साल से बनी शिक्षकों की कमी इस साल दूर होने जा रही है। स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से चयनित 1,478 शिक्षकों में से इन विद्यालयों में खाली 827 पदों पर शिक्षकों की तैनाती होगी।

प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, प्रवक्ताओं के पदों के लिए आज से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में काउंसलिंग होगी, जो दो दिन तक चलेगी, जबकि सहायक अध्यापक एलटी के पदों के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर शिक्षा निदेशालय में तीन जनवरी को काउंसलिंग होगी।

प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में से हर ब्लॉक में दो विद्यालयों को वर्ष 2020 में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चलाए जाने की मंजूरी मिली थी। तय किया गया था कि राज्य के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में से अपने संवर्ग में कार्यरत शिक्षकों का स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से इन विद्यालयों के लिए चयन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • शिक्षकों की मेरिट के आधार पर विद्यालयों में तैनाती की जाएगी

शुरुआत में कुछ शिक्षकों का इन विद्यालयों के लिए चयन किया गया था, लेकिन इसके बाद स्क्रीनिंग परीक्षा न होने से शिक्षकों के 827 पद पिछले काफी समय से खाली चल रहे थे। पिछले साल इन पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रभारी शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, 1478 शिक्षक इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें 654 प्रवक्ता हैं।

गढ़वाल मंडल में 393 सहायक अध्यापक एलटी और कुमाऊं मंडल में 431 सहायक अध्यापकों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, लेकिन इन विद्यालयों में प्रवक्ताओं के 543, गढ़वाल मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के 151 और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के 133 पद खाली हैं। काउंसलिंग के दौरान शिक्षकों की मेरिट के आधार पर विद्यालयों में तैनाती की जाएगी।

ये भी पढ़ें..उत्तराखंड : दो संक्रमित मिलने के बाद विभाग अलर्ट, पॉजिटिव सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में लगेगा एक हफ्ता

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चयनित शिक्षकों को काउंसलिंग के बाद अपने संवर्ग में तैनाती दी जाएगी। जो महिला संवर्ग का है, उसे महिला और जो सामान्य का है, उसे उसी संवर्ग में भेजा जाएगा।

Hot this week

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img