03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: 86 अर्बन हेल्थ सेंटर और 29 मोबाइल मेडिकल यूनिट का काम अटका, लटकी टेंडर प्रक्रिया

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून:  मलिन बस्तियों और कम आय वालों के लिए प्रदेश में 86 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और 29 मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू करने की योजना अधर में लटक गई है। शहरी विकास निदेशालय ने इसके लिए जो टेंडर निकाला था, वह कम रेट की निविदा आने की वजह से निरस्त कर दिया था। इसके बाद से प्रक्रिया लटकी हुई है।

दरअसल, शहरी निकायों में मलिन बस्तियों, कम आय वाली आबादी के आसपास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत ये हेल्थ सेंटर और मोबाइल यूनिट शुरू की जानी थी। इसके लिए शहरी विकास निदेशालय ने टेंडर निकाला था, जिसमें 18 में से 10 फर्मों को योग्य पाया गया था।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य विभाग ने अर्बन हेल्थ सेंटर के लिए 5.83 लाख प्रतिमाह का रेट निर्धारित किया हुआ है, जिसके सापेक्ष 43.18 से 59.86 प्रतिशत तक कम दरें निदेशालय को मिलीं। अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अंतर्गत एक डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स या वार्ड ब्वाय, एक फार्मासिस्ट और दो सहायक कर्मचारी तैनात किए जाने हैं। साथ ही यहां से टेलीमेडिसिन सेवा भी उपलब्ध कराई जानी है।

इसी प्रकार, मोबाइल मेडिकल यूनिट के तहत दो डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स, एक तकनीशियन, एक फार्मासिस्ट, एक एक्स-रे तकनीशियन, एक चालक की तैनाती की जानी है। निदेशालय ने माना कि इतनी सुविधाओं के सापेक्ष फर्मों ने कम दरें बताईं हैं, जिससे इस योजना का काम मानक के अनुसार नहीं हो पाएगा, जबकि तय दरों से कई गुना अधिक पर केवल एक फर्म आई थी।

यह भी पढ़ें:गुरुकुल एक्सपोजीशन में दिखी बच्चों की वैज्ञानिक सोच

लिहाजा, पिछले माह निदेशालय ने ये निविदा निरस्त कर दी थी। इसके बाद से ये प्रक्रिया लटकी हुई है। अब निदेशालय नए सिरे से निविदा निकालने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा कि नए साल में भी गरीबों को ये सुविधा मुश्किल ही मिल पाएगी।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img