03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: CM धामी ने विपक्ष पर बोला हमला, लगातार चुनाव हारने के कारण कांग्रेस बौखला गई

एफएनएन, हरिद्वारः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद परिसर में धक्का-मुक्की को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव में पार्टी को लगातार जनता से मिली हार की ‘बौखलाहट’ है। धामी ने कहा चाहे हरियाणा हो या महाराष्ट्र उन्हें जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। चुनाव में मिली हारों की बौखलाहट ने उन्हें ऐसी घटिया राजनीति का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संसद में धक्का-मुक्की करने वाले कांग्रेस नेताओं का आचरण अति निंदनीय है। संसद परिसर में राहुल गांधी और भाजपा सांसदों के बीच हुई धक्का-मुक्की और इसमें दो भाजपा सांसदों के घायल होने पर प्रतिक्रिया के लिए संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर धामी ने कहा लोग सब कुछ देख रहे हैं। सब इसकी निंदा कर रहे हैं। दरअसल, हरिद्वार में 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बने नवनिर्मित ‘सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ के उदघाटन के बाद धामी ने संवाददाताओं से बातचीत की। इस दौरान धामी ने 54 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

सीएम ने कहा पुलिस, गृह विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण आयोग को मदरसों की जांच करने को कहा गया है। वे वहां भर्ती छात्रों के पहचान पत्र भी जांच करेंगे। अवैध गतिविधियों में लिप्त मदरसों तथा संदिग्ध चरित्र वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, धामी ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जनवरी से लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता लाना हमारा 2022 का चुनाव पूर्व किया वादा है। इसे जनवरी में लागू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेशः मदरसे के पास गोवंश शिशु का कटा सिर मिलने पर मचा बवाल

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img