03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मेट्रोपोलिस सिटी गेट के सामने बड़ा सड़क हादसा, कार और बुलेट की भिड़ंत में गई किशोर की जान, छात्रा घायल

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: सोमवार देर शाम करीब पौने आठ बजे मेट्रोपोलिस सिटी के गेट नंबर 2 के सामने बुलेट और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में किशोर की जान चली गई। फोर्ड फिगो कार एक किशोरी चला रही थी, जो मॉडल कॉलोनी के रहने वाले स्टील गोदाम कारोबारी और सिडकुल में ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री मालिक की बेटी बताई जाती है। मृत किशोर पारले फैक्ट्री के प्रोडक्शन विभाग में काम करने वाले जयदेव यादव का बेटा 16 वर्षीय निखिल यादव है।

क्रिमसन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में वह 11वीं का छात्र था।निखिल की बुलेट पर उसी के स्कूल में पढ़ने वाली ओमेक्स रिवेरा निवासी कक्षा आठ में पड़ने वाली एक छात्रा भी बताई जा रही है, जिसके चोट आई है और वह शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। जयदेव यादव मेट्रोपोलिस सिटी के B 1/3 टावर के फ्लैट नंबर 24 में रहते हैं। उनको पता लगा तो वह मौके पर पहुंचे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्ष दर्शन के मुताबिक मेट्रोपोलिस गेट के सामने यू टर्न लेते समय लड़की ने कर को अचानक तेजी से करने किया जिससे सामने से बुलेट पर आ रहा निखिल उससे जा भिड़ा।

फिलहाल यह मामला खासा सुर्खियों में बना हुआ है, जिसको लेकर तमाम सवाल भी उठ रहे हैं। कार को नाबालिग लड़की चल रही थी, जबकि उसके स्थान पर किसी और को दर्शाने की भी चर्चा है। चर्चा यह भी है कि दोनों परिवारों के बीच सुलहनामा हो गया है। हालांकि मेट्रोपोलिस और ओमेक्स में यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। चौकी इंचार्ज प्रदीप कोली ने भी स्वीकार किया है कि कार को लड़की ही चल रही थी। पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है यह देखना होगा। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: 86 अर्बन हेल्थ सेंटर और 29 मोबाइल मेडिकल यूनिट का काम अटका, लटकी टेंडर प्रक्रिया

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img