03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : जश्न के लिए उत्तराखंड तैयार, मसूरी-नैनीताल से लेकर ये जगहें हुई पर्यटकों से पैक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : नए साल के स्वागत के लिए उत्तराखंड के पर्यटक स्थल तैयार हैं। यहां अभी से पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में पार्किंग और जाम की समस्या से दोचार होना पड़ सकता है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन प्रमुख पर्यटक स्थलों पार्किंग के वैकल्पिक इंतजामों में जुट गए हैं।

उधर, पर्यटकों की आमद बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। होटल और गेस्ट हाउस में 80 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी है। नैनीताल, औली, हर्षिल, लैंसडौन, मुनस्यारी, चकराता, मसूरी, धनोल्टी, मालदेवता, नैनीताल, कौसानी, पूर्णागिरी आदि पर्यटन स्थलों पर इस पर सैलानियों की अच्छी आमद होने का अनुमान है।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखकर कई समस्याओं का भी अनुमान लगातार जा रहा है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों को जाम और पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पुलिस और प्रशासन भी तैयारियों में जुट गए हैं। विभिन्न पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मसूरी और धनोल्टी की स्थिति

मसूरी में विंटर लाइन कार्निवल की शुरुआत भी कल से हो रही है। जिसकी वजह से मसूरी में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। मूसली के अधिकतर होटल बुक हैं। मसूरी में 300 और धनोल्टी में 50 होटल हैं। जिनमें लगभग 6000 लोगों के ठहरने की क्षमता है। 2000 कारों की पार्किंग भी उपलब्ध है।

धनोल्टी में 50 होटल हैं, जिनकी क्षमता 600 पर्यटकों की है। चमोली के औली में पर्यटकों का आगमन शुरू हो गया है। अधिकांश होटलों के 80 प्रतिशत कमरे बुक हैं। औली में 25 होटल हैं, जिनकी क्षमता 1500 पर्यटकों को ठहराने की है। वहीं 400 कारों की यहां पार्किंग हो सकती है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

लैंसडौन भी पहुंचने लगे पर्यटक

पौड़ी के लैंसडौन में भी पर्यटक पहुंचने लगे हैं। नए साल पर कैंपिंग, बोन फायर कर जश्न मनाने के लिए पर्यटकों ने यहां के होटलों में एडवांस बुकिंग कराई है। यहां 80 होटल हैं, जिनके 80 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। इन होटलों में 1,500 पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है। यहां पर 300 वाहनों के पार्किंग की है।

नैनीताल में बनी हुई है आमद

नैनीताल में पर्यटकों की आमद बनी हुई है। हालांकि, पुलिस ने भी पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर नहीं रोका। पर्यटन स्थल गुलजार नजर आए तो झील में पर्यटकों ने नौकायन का लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि अब थर्टी फर्स्ट पर पर्यटकों की बंपर आमद होने की उम्मीद है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Monsoon तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

एफएनएन, उत्तराखंड : Chardham Yatra Monsoon उत्तराखंड के मुख्य...

Azam Khan को बड़ा झटका, कोर्ट ने 7 साल की सजा बढ़ाकर की 10 साल

एफएनएन, रामपुर : Azam Khan समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...

Hemkund Sahib के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Hemkund Sahib उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध...

Uttarakhand Voter List Freeze, 15 सितंबर तक नए वोटर नहीं जुड़ेंगे

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Voter List Freeze उत्तराखंड में...

Chief Election आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तरकाशी, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Chief Election मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन...

Topics

Chardham Yatra Monsoon तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

एफएनएन, उत्तराखंड : Chardham Yatra Monsoon उत्तराखंड के मुख्य...

Azam Khan को बड़ा झटका, कोर्ट ने 7 साल की सजा बढ़ाकर की 10 साल

एफएनएन, रामपुर : Azam Khan समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...

Hemkund Sahib के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Hemkund Sahib उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध...

Uttarakhand Voter List Freeze, 15 सितंबर तक नए वोटर नहीं जुड़ेंगे

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Voter List Freeze उत्तराखंड में...

Chief Election आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तरकाशी, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Chief Election मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन...

Rudrapur 3 School Girls Missing, स्कूल छुट्टी के बाद नहीं लौटीं घर

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur 3 School Girls Missing ट्रांजिट...

Fake Medicine Factory पर STF का छापा, फैक्टरी सील

एफएनएन, उत्तराखंड : Fake Medicine Factory कोटद्वार में नकली...

Heroin Seized : भिवानी से 36 करोड़ की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

एफएनएन, गुरुग्राम : Heroin Seized हरियाणा की स्पेशल टास्क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img