03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

एफएनएन, देहरादून : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को सीज कर दिया है। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

विक्की कौशल की फिल्म की लगी लॉटरी, ‘सैम बहादुर’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

सोमवार को सुबह 9.30 बजे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग की तरफ आ रहे डंपर ने रतूड़ा के समीप एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार राजेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र रघुनाथ सिंह बिष्ट (47), निवासी नगरासू छिटककर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे होता ही डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पर सूचना जिला आपदा प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि दोनों वाहन रुद्रप्रयाग की तरफ आ रहे थे। तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रहे स्कूटी पर टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। मृतक के परिजनों की तहरीर पर फरार आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img