03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ट्रक की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक चालक को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम भदसेन पोस्ट अटवा तहसील संडीला जिला हरदोई उत्तर प्रदेश निवासी मनोज कुमार राठौर ट्रक चलाता था। शनिवार को मनोज अपने भाई मनीष कुमार राठौर के साथ ट्रक को लेकर भगवानपुर से आ रहा था। तभी पीछे से एक डीसीएम तेजी और लापरवाही से ट्रक को बाईं तरफ से ओवरटेक करने लगा। जिससे ट्रक का साइड का शीशा टूट गया। इसके बाद दोनों देर रात में ट्रक लेकर पथरी पावर हाउस के पास पहुंचे।

उत्तराखंड : 23 ये 27 प्रतिशत महंगी होगी प्रदेश में बिजली, एक अप्रैल 2024 से लागू होंगी नई दरें

आरोप है कि मनोज कुमार राठौर ट्रक से नीचे उतरकर सड़क पर खड़ा हुआ था। तभी उसी डीसीएम के चालक ने तेज रफ्तार से आकर उसे टक्कर मार दी। जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img