03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गोरखा राइफल्स के नायक ने लगाई फांसी, कुछ दिन पहले ही हुई थी शादी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून :  घंगोड़ा कैंट में तैनात गोरखा राइफल्स के नायक ने संदिग्ध परिस्थितियों में बैरक के शौचालय में फांसी लगा ली। मृतक की पहचान किशोर प्रधान (29 वर्ष) मूल निवासी ग्राम कायमी, पोस्ट डांगरी, थाना दर्शग, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा दिया है।

मृतक के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। उनके देहरादून पहुंचने के बाद शव सुपुर्द किया जाएगा। कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र ने बताया कि बुधवार रात को मिलिट्री पुलिस ने सूचना दी कि गोरखा राइफल्स घंगोड़ा कैंट में तैनात नायक ने बैरक के शौचालय में रस्सी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली है।

 

11 को ही आए थे छुट्टी से

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोर को फंदे से नीचे उतरवाया। पूछताछ में जानकारी मिली कि छह माह पहले ही नायक की पोस्टिंग देहरादून के घंगोड़ा कैंट में हुई थी। इसी बीच वह अपने घर नेपाल छुट्टी पर चले गए थे और 11 दिसंबर को ड्यूटी पर लौटे।

कुछ दिन पहले ही हुई थी शादी

पुलिस को बताया गया कि मृतक का परिवार नेपाल में ही रहता है। कुछ समय पहले ही उनकी शादी हुई थी। ऐसे में वो हाल ही में घर से लौटे थे। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img