03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार : जाम को लेकर प्रशासन सख्त, अब ड्रोन से कटेगा चालान; क्रेन से उठाए जाएंगे वाहन

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार जिले की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बड़ा कदम उठाया है। जिसकी शुरुआत सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई से की गई है। सड़क पर गलत ढंग से खड़े वाहनों पर ड्रोन से कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद क्रेन से इन वाहनों को उठाया जाएगा।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने इस व्यवस्था को पीपीपी मोड में संचालित करने के लिए पांच निजी क्रेन व चार ड्रोन कैमरे का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ किया। इससे धर्मनगरी के यात्री बाहुल्य क्षेत्र व मध्य हरिद्वार की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के साथ ही स्ट्रीट क्राइम पर नकेल कसने में भी पुलिस को मदद मिलेगी।

हरिद्वार में आए दिन लगता है जाम

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के कारण हरिद्वार में आए दिन गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचती है। यातायात व्यवस्था पटरी से उतरने पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। पुलिस महानिरीक्षक व निदेशक यातायात के निर्देश पर सड़क किनारे अनाधिकृत खड़े होने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए पांच क्रेन व चार ड्रोन कैमरों की व्यवस्था पीपीपी मोड में की गई है।

ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर

हरी झंडी दिखाते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि ड्रोन कैमरे की मदद से हाईवे और अन्य सड़कों पर आसमान से नजर रखते हुए चालान किया जाएगा। इसके माध्यम से यातायात व्यवस्था सुधारने, भीड़ व जाम से निजात दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। जबकि क्रेन मशीन के जरिये अवैध रूप से खड़े होकर जाम का कारण बन रहे वाहनों को उठाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

क्रेन से उठाए जाएंगे वाहन

एसएसपी ने बताया कि एसपी ट्रैफिक व क्राइम अजय गणपति कुंभार ने प्राइवेट क्रेन ऑपरेटर को स्वीकृति दी है। इनमें चार क्रेन सिटी क्षेत्र में एक क्रेन देहात क्षेत्र में सक्रिय रहेगी। क्रेन के माध्यम से उठाए जाने वाले वाहनों के मालिक से किराया लिया जाएगा। इस दौरान एसपी यातायात अजय गणपति, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ यातायात राकेश रावत, सीओ सदर स्वप्निल मुयाल, शहर कोतवाल भावना कैंथोला, सीपीयू निरीक्षक हितेश कुमार, यातायात निरीक्षक विकास पुंडीर आदि मौजूद रहे।

इन जगहों पर तैनात रहेंगी पांच क्रेन

  • चंद्राचार्य चौक-पुराना रानीपुर- शंकर आश्रम-आर्यनगर चौक-दुर्गा चौक-जटवाड़ापुल-हरिलोक तिराहा तक
  • रानीपुर मोड़-ऋषिकुल तिराहा-देवपुरा चौक-शिवमूर्ति चौक-वाल्मीकि चौक-चण्डी चौक तक
  • सप्तऋषि बैरियर-दूधधारी तिराहा-एआरटीओ चौक-सर्वानन्द घाट तिराहा-जयराम मोड़-रोड़ीबेलवाला-आनन्दवन समाधि-अलकनन्दा तिराहा-शंकराचार्य चौक तक
  • शकराचार्य चौक-ऋषिकुल हाईवे-प्रेमनगर आश्रम चौक-सिहंद्वार चौक-राईसमिल तिराहा-हरिलोक तिराहा तक
  • बस अड्डा रुड़की-मलकपुर चुंगी, बस अड्डा रुड़की से रामपुर चुंगी, बस अड्डा रुड़की से मोहनपुरा तक सचांलित की जाएगी।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img