03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

निकाय चुनाव से पूर्व की तैयारियां लगी बढ़ने, ओबीसी सर्वे पूरा, इसी महीने सरकार को रिपोर्ट सौंप सकता है आयोग

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में निकाय चुनाव से पूर्व की तैयारियां आगे बढ़ने लगी हैं। करीब डेढ़ साल से सर्वेक्षण कर रहे एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने ओबीसी सर्वे पूरा कर लिया है। इसी महीने आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकता है। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही निकायों में मेयर व पार्षद, सभासदों के पद आरक्षित होंगे। प्रदेश में अगले साल निकाय चुनाव होने हैं।

निर्वाचन आयोग इन दिनों मतदाता सूची तैयार कराने में जुटा हुआ है। इस बीच एकल सदस्यीय समर्पित आयोग भी ओबीसी सर्वेक्षण करा रहा था। अब आयोग ने सर्वेक्षण के हिसाब से सभी निकायों में जनसुनवाई पूरी कर ली हैं।

आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि सर्वेक्षण का काम पूरा होने के बाद अब अंतिम रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी माह रिपोर्ट तैयार हो जाएगी और मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी। हालांकि, निर्वाचन आयोग फरवरी में अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा। तब तक आम चुनाव की आचार संहिता भी लागू हो जाएगी, जिसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, – अब पीओके के आखिरी कांटे को भी निकाले सरकार, इस काम में पूरा देश है साथ

आयोग की रिपोर्ट से अबकी बदलेगी ओबीसी का आंकड़ा

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के आधार पर इस बार निकाय चुनाव में ओबीसी सीटों का आंकड़ा बदलने वाला है। मैदानी जिलों में जहां ओबीसी की सीटें बढ़ेंगी, तो पर्वतीय जिलों में इनकी संख्या में कमी आएगी। इसी प्रकार मेयर, पालिकाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष के पदों पर भी ओबीसी का गणित बदलने वाला है।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img