बर्फबारी से बढ़ गई गलन, माइनस में पहुंचने वाला है तापमान, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

एफएनएन, देहरादून:  उत्तराखंड में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। धीरे-धीरे गलन बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में पहाड़ों का तापमान माइनस में पहुंच जाएगा। इस बढ़ती ठंड के बीच अभी थोड़े दिन लोगों को बारिश से राहत रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो अभी फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते जल्द ही मौसम बदलेगा

शुक्रवार को भी पहाड़ों पर धूप-छांव का खेल जारी है। सुबह-शाम गलन का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। पंत विवि के मौसम विज्ञानी डा.राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.6 व न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही हल्की धूप के साथ मौसम साफ नजर आया।

सुहावना रहा सरोवर नगरी का मौसम

सरोवर नगरी में शुक्रवार मौसम सुहावना बना रहा। गुनगुनी धूप पूरे दिन खिली रही। शहर में वीकेंड पर पर्यटक की आवक भी बढ़ गई है।मौसम का सुहावना मिजाज सैलानियों को खूब भाया। उन्होंने अनुकूल मौसम के साथ नगर के रमणीय पर्यटन स्थलों की सैर की। वीकेंड की सैर पर आने वाले सैलानियों का दोपहर से पहुंचना शुरू हो गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदल रहा है मौसम

इधर, आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के पर्यावरण विज्ञानी डा नरेंद्र सिंह के अनुसार फिलहाल हिमपात के कोई आसार नहीं हैं। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया था। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट बनी रहेगी। इस बार अलनीनो के एक्टिव होने से हिमपात के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:देहरादून: प्रतिष्ठित द दून स्कूल में बालिकाओं के एडमिशन भी हो सकते शुरू, को-एजुकेशन पर विचार

 

Hot this week

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img