03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून : 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, चालक की ऐसे बची जान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : विकासनगर से चूना लेकर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल जा रहा एक युटीलिटी वाहन हरिपुर – क्वानू मीनस मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में शिमला जिले के चौपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरफ की टीम ने दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। राजस्व पुलिस के मुताबिक हादसा तब हुआ जब चालक वाहन से बाहर निकला था। वाहन अचानक पीछे जाने लगा और खाई में गिर गया।

राजस्व पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह विकासनगर से एक वाहन चूना लेकर शिमला जिले के नेरवा तहसील क्षेत्र के चौपाल जा रहा था। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे। सुबह करीब 6.30 बजे हरिपुर – क्वानू मीनस मार्ग पर टिमराधार आरालानी के पास चालक वाहन को सड़क पर खड़ा कर किसी काम के लिए बाहर निकला। इस दौरान अचानक वाहन पीछे की ओर जाने लगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, सीएम धामी ने जताया शोक

जब तक किसी की समझ में कुछ आता वाहन टौंस नदी के किनारे 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। क्षेत्रीय ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस के उप निरीक्षक चंदौ जगत राम वर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि मौके पर पहुंचे। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ डाकपत्थर की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि वाहन में सवार दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान रोहित (19) पुत्र दिल बहादुर और मोहनलाल (25) पुत्र रतिराम के रूप में हुई है। दोनों हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा तहसील के लिए चौपाल के रहने वाले हैं। बताया कि चालक का नाम विख्यात कुमार (41) पुत्र योगेंद्र सिंह है। वह भी चौपाल उपमंडल के ही ग्राम जयगढ़ का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों मृतक मजदूरी करते थे। दोनों सेब के बगीचे में पेड़ों के तने पर चूना लगाने के लिए विकासनगर से चूना ले जा रहे थे।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img