03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग हुआ रिलीज, ट्रेंडिंग में टॉप पर ‘एनिमल’ का ‘जमाल कुडू’

एफएनएन, नई दिल्ली : बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल ने खूंखार विलेन के रूप में अपनी छाप छोड़ी है। फिल्म में कम सीन होने के बावजूद बॉबी ने ‘एनिमल’ में विलेन अबरार के रोल से हर किसी को प्रभावित कर दिया है। खासतौर पर जिस तरह से इस फिल्म में बॉबी की एंट्री होती है तो वाकई देखने लायक है।

आलम ये है कि बॉबी का एंट्री सॉन्ग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच अब मेकर्स ने ईरानी ट्रेडिशनल सॉन्ग ‘जमाल कुडू’ का फुल वर्जन रिलीज कर दिया है।

रिलीज हुआ ‘एनिमल’ का ‘जमाल कुडू’ सॉन्ग

जब से ‘एनिमल’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तब से इस फिल्म में बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग फैंस के जहन में चल रहा है। इस मूवी में बॉबी देओल की शानदार एक्टिंग और धमाकेदार एंट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया है। ऊपर से एंट्री पर ‘जमाल कुडू’ सॉन्ग ने चार चांद लगाने का काम किया है।

बुधवार 6 दिसंबर को ‘एनिमल’ का ये लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेडिशनल ईरानी गाने जमाल कुडू को कोरस में गाया गया है। फीमेल कोरस में एनिमल के इस गाने को शबीना, आभिक्य, ऐश्वर्या दसरी और मेघना नायडू ने अपनी आवाज दी है। जबकि चिल्ड्रन कोरस में हर्षिता, कीर्ताना, वाघ देवी और सौनिक ने अपनी मधुर आवाज में गाया है।

रिलीज के साथ ही एक बार फिर से बॉबी देओल का ये एंट्री सॉन्ग सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। टी सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ऑडियो में ‘जमाल कुडू’ को रिलीज किया है।

गंगोत्री हाईवे पर लापरवाही, ओपन टनल के पीछे लगातार हो रहा भूस्खलन, आवाजाही में बना खतरा

‘जमाल कुडू’ पर जमकर बने रील्स

रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘एनिमल’ का ‘जमाल कुडू’ सॉन्ग टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को लेकर अब तक कई रील्स वीडियो बनाए जा चुके हैं, जोकि जमकर वायरल हो रहे हैं। इससे ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि एनिमल में बॉबी देओल की एक्टिंग के साथ-साथ उनका एंट्री सॉन्ग फैंस की पहली पसंद बना हुआ है।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img