03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी को नहीं मिलेगी उत्तराखंड में बस सेवा शुरू करने की अनुमति !

  • उत्तराखंड सरकार फिलहाल बस सेवा शुरू करने के पक्ष में नहीं

एफएनएन, देहरादून : उत्तर प्रदेश को फिलहाल उत्तराखंड में बस सेवा शुरू करने की अनुमति नहीं मिलेगी। कोरेाना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए यूपी के प्रस्ताव को मंजूरी न देने का उत्तराखंड सरकार ने निर्णय लिया है। परिवहन सचिव शैलेश बगौली ने इसके संकेत भी दिए हैं। सू्त्रों के अनुसार उत्तराखंड को यूपी के बजाए दिल्ली में बस सेवाएं शुरू करने में ज्यादा फायदा है। दूसरा, इस वक्त कोराना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए भी सरकार इच्छुक नहीं है। सूत्रों के अनुसार यूपी उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में 100 बस सेवाएं शुरू करना चाहता है। इसके लिए कुछ समय पहले यूपी रेाडवेज ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। यूपी का कहना है कि इसी प्रकार उत्तराखंड भी अपनी बस सेवाएं यूपी के लिए शुरू कर सकता है। कुछ समय पहले सरकार ने राज्य रोडवेज के अधिकारियों से इस बाबत प्रस्ताव मांगा था। सूत्रों के अनुसार राज्य को यूपी के बजाए दिल्ली बस सेवाएं शुरू करने में ज्यादा फायदा है। इसलिए राज्य रोडवेज भी ज्यादा इच्छुक नहीं है। इस बीच राज्य में कोरेाना के संक्रमण में काफी तेजी आई है। सरकार का मानना है कि यदि ऐसे में बसे चलाने की अनुमति दे दी गई तो यात्रियों की जांच करना और नियंत्रण करना काफी मुश्किल हो जाएगा।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img