03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, छह घंटे ट्राले के नीचे दबने से चालक की मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, ऋषिकेश : ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली पुलिया के निकट हुई दुर्घटना में ट्राले के नीचे दबे चालक की मौत हो गई। चालक करीब छह घंटे तक ट्राले के नीचे दबा रहा। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उसे मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन बेस अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रविवार देर शाम गौचर से ऋषिकेश जा रहा ट्राला देवप्रयाग से सात किमी आगे पाली पुलिया के पास अनियंत्रित होकर अलकनंदा की ओर खाई में पलट गया। जिसमें चालक दीपचंद निवासी आंबेडकर नगर यूपी ट्राले के नीचे दब गया।

नहीं रहे CID के ‘फ्रेडी’ दिनेश फडनीस, लीवर की बीमारी से झूज रहे थे एक्टर

कई घंटे इंतजार के बाद मशीन और क्रेन पहुंची

सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध मैठाणी पुलिस व एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चालक को निकालने के लिए रेलवे की निर्माण कंपनी से हाइड्रा मशीन व क्रेन मंगवाई गई। कई घंटे इंतजार के बाद तो मशीन और क्रेन पहुंची, लेकिन इनसे भी दीपचंद को नहीं निकाला जा सका।

इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ टीम व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मिट्टी खोदकर चालक का आधा शरीर ही बाहर निकाला जा सका। बाद में कटर से ट्राले के हिस्से को काटकर चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष अनिरूद्ध मैठाणी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चालक को बेस अस्पताल श्रीनगर मे भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं बेस अस्पताल के एमएस डाॅ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया जब दीपचंद को अस्पताल लाया गया था तो उसकी मौत हो चुकी थी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img