03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सैम करन के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 17 साल बाद इंग्लैंड टीम को किया शर्मसार

एफएनएन, नई दिल्ली:  वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। 326 रन का पीछा करते हुए कैरेबियाई टीम ने अपने कप्तान के नाबाद शतक और के दम पर 7 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल किया।

एक वक्त ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड टीम ये मैच जीत जाएगी, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर लुटाई हुई। इंग्लैंड की तरफ से सैम करन (Sam Curran) सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए। करन के नाम इस मैच में अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में।

WI vs ENG 1st ODI: Sam Curran के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

दरअसल, इंग्लैंड टीम के स्टार ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9.5 ओवर में 98 रन लुटाए और इंग्लैंड के लिए एक वनडे मुकाबले में सबसे ज्यादा रन खर्च करने के शर्मनाक रिकॉर्ड को अपने नाम किया।

कप्तान जोस बटलर ने सैम करन के ज्यादा रन लुटाने के बावजूद 49वें ओवर के लिए उन्हें गेंद थमाई, लेकिन इस ओवर में भी सैम ने उनका भरोसा तोड़ा और शाई होप ने इस ओवर में जमकर रन बटोरे। इस ओवर की पहली गेंद पर एक रन आया और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को स्ट्राइक मिल गई। उन्होंने करन की अगली चार गेंदों में तीन छक्के लगाए। इस ओवर में दूसरा छक्का लगाते ही शाई ने अपना शतक पूरा किया।

ये भी पढ़ें…एयरफोर्स पायलट बने ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक रिवील, गणतंत्र दिवस पर बॉक्स ऑफिस पर लेंगे एंट्री

सैम करन ने इंग्लैंड के लिए एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया। उनसे पहले ये रिकॉर्ड हार्मिसन के नाम था, जिन्होंने 1 जुलाई 2006 को लीड्स में श्रीलंका के खिलाफ अपने 10 ओवर के स्पैल में 97 रन दिए थे।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img