03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

झूठे निकले मेयर के कसमें वादे : सीपी शर्मा

  • जाते जाते भी झूठी घोषणाओं की बौछार कर गये रामपाल

एफएनएन, रूद्रपुर : महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने मेयर रामपाल सिंह के कार्यकाल को पूरी तरह फ्लॉप करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर ने पांच साल तक जनता को बेवकूफ बनाने और झूठी घोषणाओं से वाहवाही लूटने के सिवा कुछ नहीं किया। उनके खाते में उपलब्धियों के नाम पर कुछ नहीं है।

मीडिया को जारी बयान में महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि मेयर ने चुनाव से पहले शहर को कूड़े के ढेर से निजात दिलाने, कल्याण नदी का कायाकल्प करने, नजूल भूमि पर सभी को मालिकाना हक दिलाने का संकल्प लिया था। यही नहीं उन्होंने शहर को इंदौर बनाने की कसम खाई थी। मेयर की ये सभी घोषणाएं हवाई साबित हुयी है। न तो कूड़े का पहाड़ हटा है और नही कल्याणी नदी की हाल सुधरी है। विकास की दौड़ में रूद्रपुर और भी पिछड़ गया है। मेयर ने नजूल भूमि पर मालिकना हक नहीं मिलने तक कुर्सी पर नहीं बैठने की कसम खाई थी। इस कसम को भी उन्होंने नौटंकी करके तोड दिया।

मेयर कुर्सी पर तो बैठ गये लेकिन उनके कार्यकाल में एक भी गरीब परिवार को नजूल पर मालिकना हक का पट्टा नहीं मिला है। रूद्रपुर को इंदौर बनाने का सपना देखने वाले मेयर रामपाल के कार्यकाल में शहर का सबसे बड़ा पार्क गांधी पार्क का अस्तित्व भी संकट में पड़ गया है। शहर में गरीब व्यापारियों के लिए वेंडिंग जोन की घोषणा भी हवाई साबित हुयी। छोटे व्यापारियों को जगह दिलाना तो दूर मेयर के कार्यकाल में दशकों से बसे राम मनोहर लोहिया मार्केट औश्र समोसा मार्केट के व्यापारियों को भी उजाड़ दिया गया। यही नहीं बस्तियों में नजूल भूमि पर बसे लोगों को पूर्व में बिजली के मीटर दिये जाते थे अब वह भी बंद हो चुके हैं।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पांच साल तक झूठी घोषणाएं करने वाले मेयर रामपाल जाते जाते भी ऐसी झूठी घोषणाएं करके जा रहे हैं जो आने वाले मेयर के लिए भी दुखदाई साबित होंगी। उन्होंने मेयर से सवाल किया कि 13 करोड़ के इन विकास कार्यों का बजट कहां से आयेगा जब कि से 17 करोड़ पहले से बकाया है इस प्रकार निगम पर 30 करोड़ की देनदारी खड़ी रहेगी। जिलाध्किारी के आदेश है कि जब तक पुराना भुगतान नहीं हो जाता तब तक नये टेंडर नहीं किये जायेंगे इसके बाजजूद झूठी घोषणाओं की बौछारं करके वाहवाही लूट रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा रूद्रपुर की जनता को लगतार बेवकूफ बनाया जा रहा है। जनता सब समझ चुकी है ओर आने वाले चुनावों में हिसाब चुकता करेगी।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img