03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बागेश्वर : युवाओं की बदलेगी तस्वीर, 51.30 करोड़ से मिलेगा रोजगार; रुकेगा पलायन

Spread the love

एफएनएन, बागेश्वर :  जिला स्तरीय इंवेस्टर्स समिट में मिनी कॉन्क्लेव में 51.30 करोड़ के 27 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023 के अंतर्गत गुरुवार को स्थानीय होटल में जिला स्तरीय मिनी कांक्लेव आयोजित हुआ। जिला प्रभारी एवं  मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि जिले में निवेशकों ने 51.30 करोड़ से अधिक का एमओयू किए हैं। विकासात्मक कार्यों के अलावा स्वरोजगार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे। जिसमें पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, खनन क्षेत्र, हास्पिटल, हेल्थ, वेलनेस सेंटर, पंचकर्म, होम स्टे आदि क्षेत्रों में 51.30 करोड़ के एमओयू हस्ताक्षर हुए हैं। काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सिंगल विंडो सिस्टम में होगा सरलीकरण

निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की आवेदन प्रक्रिया में सरलीकरण हुआ है। सुरक्षा के साथ-साथ अनुकूल वातावरण मुहैया कराया जा रहा है। सरकार ने सोलर, टूरिज्म, उद्यान,कृषि को लेकर नई नीति बनाई है। जिला कीवी उत्पादन का हब बन गया है। युवाओं ने शहर से गांव आकर कीवी का उत्पादन कर रिवर्स पलायन किया है।

इन क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार

इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी टूरिज्म, तीर्थाटन आदि अनछुए क्षेत्रो को स्वरोजगार से जोड़ने की आवश्यकता है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, ब्लाक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, नरेंद्र खेतवाल, गिरीश कांडपाल, जगदीश पांडे आदि उपस्थित थे।

 

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img