03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नमक घोटाले में फंसे योगी सरकार के मंत्री

Spread the love
  • गुजरात के व्यापारी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट, नोटिस भेजेगी पुलिस

एफएनएन, लखनऊ : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में हुए करोड़ों रुपए के नमक घोटाले में उत्तरप्रदेश सरकार के पशु एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री जय प्रसाद निषाद से उत्तर प्रदेश पुलिस पूछताछ करेगी। नमक सप्लाई के लिए ठेका दिलाने के नाम पर इस घोटाले में करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा होने के आरोप है। मंत्री पर इसमें सम्मिलित होने का शक है। पुलिस ने राज्यमंत्री जय प्रसाद निषाद से पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की सारी तैयारी कर ली है। गोमतीनगर के सहायक पुलिस अधीक्षक एक बार पहले भी मंत्री से पशुधन घोटाले को लेकर पूछताछ कर चुके हैं। पशुधन और नमक घोटाले का मुख्य आरोपी आशीष राय की राज्यमंत्री से काफी नजदीकियाँ रही हैं। मंत्री के दफ्तर में भी आशीष राय का खूब आना-जाना लगा रहता था। पशुपालन विभाग में आटे की सप्लाई में हुई फर्ज़ीवाड़े की जाँच में हुई पूछताछ के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में हुए इस नामक घोटाले का सच सामने आया। इस मामले में एफआईआर गुजरात के कारोबारी नरेंद्र पटेल ने दर्ज कराई थी, जिसकी जांच एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र कुमार सिंह कर रहे हैं। आशीष राय अभी पुलिस रिमांड पर जेल में है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img