03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी स्वास्थ्य विभाग में छांटे जाएंगे 50 से अधिक उम्र के लापरवाह कर्मचारी, सरकार ने बनाई कमेटी

एफएनएन, लखनऊ : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के समूह ‘ग’ के लापरवाह कर्मचारियों के लिए अब बची नौकरी करना मुश्किल भरा होगा।उन्होंने विभागीय दायित्वों को गंभीरता से न लिया तो सरकार उन्हें विभागीय कामकाज से बाहर का रास्ता दिखा देगी। सरकार ने विभागीय कर्मचारियों के कामकाज और आउटपुट का लेखा-जोखा तैयार करने के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी ऐसे कर्मचारियों की स्क्रीनिंग करेगी जो अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार नहीं होंगे और आचरण कदाचार या अन्य भ्रष्ट कार्यों में संलिप्त पाए जाएंगे। कमेटी ऐसे कर्मचारियों की सूची भी तैयार कर सरकार को भेजेगी। सरकार ने इस बारे में कमेटी के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक (प्रशासन) डॉ. पूजा पांडे ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन करने का आदेश जारी किया है। अपर निदेशक प्रशासन की अध्यक्षता में ममता गठित होगी। कमेटी में संयुक्त निदेशक (कार्मिक), संयुक्त निदेशक (मुख्यालय परिधिगत) एवं वरिष्ठ लेखा अधिकारी को सदस्य होगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img