03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में मौसम ने बदल ली करवट, पर्वतीय इलाकों में रहेगा बादलों का डेरा, वर्षा व बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है और वर्षा-बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। (आज) सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों में अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय जिलों में बादल मंडरा रहे हैं। सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

देहरादून: प्रेम नगर से सटे चाय बागान में मिले पूर्व फौजी व महिला के शव, हत्या की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इतंजार

उत्तराखंड के इन जिलों में आज और कल का तापमान

शहर – अधिकतम – न्यूनतम 

देहरादून (27 नवंबर) – 21.0 – 14.0

(28 नवंबर) – 21.0 – 14.0

हरिद्वार (27 नवंबर) – 22.0 – 15.0

(28 नवंबर) – 24.0 – 13.0

कोटद्वार (27 नवंबर) – 23.0 – 16.0

(28 नवंबर) – 24.0 – 15.0 (डिग्री सेल्सियस में)

शिक्षानगरी में बदला मौसम का मिजाज 

वहीं शिक्षानगरी (रुड़की) में बीते दिन यानी रविवार को धूप खिलने के साथ ही दिनभर बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी होती रही। ऐसे में दोपहर में भी लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। शहर व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह के समय तो मौसम साफ रहा, धूप भी खिली लेकिन फिर कुछ देर बाद ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई।

मौसम परिवर्तन होने के चलते शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही होने का भी पूर्वानुमान है।

 

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img