03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी ने दिया रेस्क्यू ऑपरेशन पर बड़ा अपडेट, मजदूरों के जल्द निकलने की उम्मीद, पहुंची एंबुलेंस

एफएनएन, देहरादून : उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन अब अपने आखिरी पड़ाव है। उम्मीद की जा रही है बुधवार रात या फिर गुरूवार सुबह तक मजदूरों को सही सलामत बाहर निकाल लिया जाएगा।

41 मीटर हो चुकी है ड्रिल, रेस्क्यू जारी

सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों वह निकालने का रेस्क्यू अभियान जारी है 41 मीटर ड्रिल हो चुकी है।

ऑगर मशीन कर रही काम, जल्द बाहर आएंगे मजदूर: सीएम

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऑगर मशीन आज काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि सभी मजदूर सुरक्षित बाहर आ जाएंगे।

पहुंची दो और एंबुलेंस

सुरंग में फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दो और एम्बुलेंस सिल्कयारा सुरंग स्थल पर पहुंच गई हैं।

 मजदूरों की राह देख रहे परिवार वाले

सुरंग में फंसे हुए मजदूरों का परिवार उनकी राह देख रहा है। इन्हीं में से मजदूरों के परिवार का सदस्य इंद्रजीत कुमार ने कहा कि मेरे दो परिचित लोग सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। मेरा भाई और दूसरा रिश्तेदार है। अधिकारी जो कह रहे हैं वह सच है। मैं लगभग 6 बजे सुरंग के अंदर गया था और हमारी बात हुई थी। अब इंतजार उनके बाहर आने का है।

 

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img