03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्तार अंसारी के बेटे ने कोर्ट में क‍िया सरेंडर, विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण और आचार संहिता का मामला

Spread the love

एफएनएन, मऊ :  विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने व आचार संहिता के कुल तीन मामलों में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी ने बुधवार को एमपी/एमएलए मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने 20 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी है।

कोतवाली व दक्षिणटोला के मामलों में उमर अंसारी काफी समय से अदालत में उपस्थित नहीं हो रहा था। अदालत में उनकी पत्रावली अन्य आरोपितों से अलग कर गैर जमानती वारंट व कुर्की का आदेश जारी किया था। उमर अंसारी के अधिवक्ता गाजीपुर से आए लियाकत अली ने बताया कि आचार संहिता के भड़काऊ भाषण देने के मामले में उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत का आदेश मिला है। इसके तहत जमानत पत्र दाखिल किया गया।

वहीं, एक अन्य मामले में उच्च न्यायालय ने उमर अंसारी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट व कुर्की का अधीनस्थ अदालत का आदेश निरस्त कर दिया है। वहीं, आचार संहिता के तीसरे मामले में अदालत में आत्मसमर्पण कर उमर अंसारी की तरफ से जमानत का आवेदन दिया गया है। इस पर न्यायालय ने 20 हजार की दो जमानत व मुचलके पर छोड़ने का आदेश दिया है।

आरोपित के अधिवक्ता ने यह भी बताया कि आचार संहिता के कुल चार मामलों में एक मामला विजय जुलूस वाले में सीआरपीसी में रिट याचिका के तहत यह मामला निरस्त कर दिया गया है और तीनों मामलों में भी रिट दाखिल की गई है।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img