03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Diwali 2023 : दिवाली के दिन घर ले आएं ये 4 चीजें, धन से भर जाएगी खाली झोली

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : सनातन धर्म में दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत-उपवास भी रखा जाता है। इस वर्ष प्रकाश का पर्व दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। धार्मिक मत है कि दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही धन और आय में भी वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र में दिवाली के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। अगर आप भी आर्थिक संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो दिवाली के दिन ये 4 चीजें जरूर घर ले आएं।

  • शंख

अगर आप लक्ष्मी नारायण की कृपा पाना चाहते हैं, तो दिवाली पर अपने घर शंख जरूर लाएं। भगवान विष्णु को शंख अति प्रिय है। इस दिन शंख लाने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। लक्ष्मी पूजन के बाद घर में शंख जरूर बजाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

  • डमरू

अगर आप घर में मौजूद वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं, तो दिवाली पर डमरू खरीदकर घर ले आएं। लक्ष्मी पूजन के पश्चात पूरे घर में डमरू बजाएं। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है।

  • लक्ष्मी गणेश यंत्र

अगर आप आर्थिक संकट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश यंत्र जरूर घर लाएं। अब गृह में लक्ष्मी-गणेश यंत्र स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करें। इस यंत्र को पूजा घर में स्थापित करने से दुख के बादल छंट जाते हैं।

  • कमल फूल

धन की देवी मां लक्ष्मी को कमल फूल अति प्रिय है। अतः दिवाली पर चांदी से निर्मित कमल फूल घर लेकर आएं। लक्ष्मी पूजन के समय मां को कमल फूल अर्पित करें। वहीं, पूजन समापन के पश्चात कमल फूल को तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img