03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देवप्रयाग : सरकार का शिक्षा व्यवस्था पर पूरा ध्यान, वेदशास्त्रानुसंधान केंद्र में संवाद में बोले स्वामी अभिषेक

Spread the love

एफएनएन,देवप्रयाग : देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथकीर्ति परिसर में धर्मसम्राट स्वामी श्री करपात्री जी महाराज वेदशास्त्रानुसंधान केंद्र में संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं परिसर के निदेशक डाॅ. पीवीबी सुब्रह्मणीयम ने किया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आने वाली पीढ़ी के लिए यह केंद्र मील का पत्थर साबित होगा। लॉर्ड मैकेले ने साजिश के तहत हमारी पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था को खत्म किया और आजादी के बाद भी किसी ने उस शिक्षा व्यवस्था को बदलने का प्रयास नहीं किया। स्वामी अभिषेक ने कहा की पिछले कुछ वर्षों से सरकार का पूरा ध्यान शिक्षा व्यवस्था पर है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा, स्वामी करपात्री जी सच्चे सनातनी और राष्ट्रभक्त थे।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हमें यह तय करना होगा की जब हम भारत की आजादी का शताब्दी वर्ष 2047 मनाएं तो हम उस दौर में खड़े हों जहां दुनिया हमारे पीछे हो। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में नई शिक्षा नीति लागू हुई जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सभ्यता का सही ज्ञान मिलेगा। कहा, संस्कृत भाषा हमारा अभिमान है, हमें इसके वैभव को बढ़ाने के लिए काम करना है। मुझे उम्मीद है की कुछ वर्षों में पूरी दुनिया के प्रतिनिधि वेद और शास्त्र के संबंध में खोज के लिए धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के शोध को आधार मानेंगे।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img