03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा में मंच से दहाड़े विधायक तिलकराज बेहड़, सरकार पर लगाये आरोप

Spread the love

एफएनएन, किच्छा : भाजपा सरकार में जनता को गुराह करने के आलवा कुछ नहीं मिला, जनता को भ्रमित करते हुए भाजपा ने प्रदेश की सत्ता को हासिल तो कर लिया परन्तु आज प्रदेश की जनता भाजपा से विकास की जो कल्पना लगाये हुए थी वह पूरी नही हो पा रही उक्त वतव्य कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने नगर क्षेत्र में आयोजित जनता को सम्बोधित करते हुए कहे।

इस दौरान उन्होंने भाजपा के खिलाफ जमकर गुबार निकाला, उन्होंने कहा कि भाजपा विफल नीतियों के चलते प्रदेश में विकास का पहिया पूरी तरह से थम गया है, कहना था कि प्रदेश में जीरों टॉलेरेंस की सरकार का दावा करने वाली भाजपा सरकार के नाक के नीचे जमकर भ्रष्टाचार की जड़े फैल रही है, बेहड़ ने कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय जनता को आभार प्रकट किया साथ ही उन्होंने कहा कि चुनावी जीत के बाद वह स्थानीय जनता का आभार प्रकट नही कर पाये वहीं दूसरी ओर उनकी अस्वस्थता को देखते हुए विरोधियों ने तो उपचुनाव की तैयारी करते हुए प्रचार प्रसार प्रारम्भ कर दिया। इस दौरान उन्होंने विगत वर्षो में उनके द्वारा कराये गये विकास कार्यो को लेकर भी स्थानीय जनता को रुबरु कराया साथ ही किच्छा को बेहतर बनाने के लिए आगामी योजनाओं से सभी अवगत कराया।

 

कार्यक्रम के दौरान सरवर यार खां, मेजर सिंह, भूपेन्द्र चौधरी, पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, जगरुप सिंह गोल्डी, सुनीता कश्यप, गुलशन सिंधी, विनोद कोरंगा ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित किया। सभा में मुख्य रुप से बंटी पपनेजा, आरिफ अंसारी, आरिफ कुरैशी, जितेन्द्र सिंह संधू, जीवन जोशी, मीना शर्मा, राजेश प्रताप सिंह, एन0 यू0 खानं, सईदुल रहमान, मोहम्मद दानिश गुलशन सिंधी, नजाकत खां, फिरासत खां, आरिफ कुरैशी, अब्दुल रशीद जक्कू, एम0 रहमान, वीरु बाठला, अशोक मित्रा, मीनू कोली, मिस्बाल कुरैशी, नासिर खां, सुधा जोशी, इंतजार अहमद, जस्सी देवल ओम प्रकाश दुआ थे।

  • सभा के दौरान बेहड़ को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह सांसद बनाने के लिए लगे नारे

किच्छा। सभा के दौरान स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तिलक राज बेहड़ को सांसद प्रत्याशी के रुप में दावेदारी ठोकने को लेकर नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम में मांग उठा दी। हालकि अधिकारिक तौर पर बात की जाये तो तिलक राज बेहड़ इस बावत कुछ भी कहने से गुरहेज करते हुए नजर आये उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय ही सर्वमान्य होगा, उन्होंने कहा कि अभी उक्त विषय पर कुछ भी कहना जल्द बाजी होगा, जनता, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की राय के बिना वह कोई कदम नही उठायेगे।

  • कांग्रेसी नेत्री सुनीता कश्यप एवं चौधरी ने जनता कार्यक्रम को सफल बनाने पर स्थानीय लोगों का आभार

किच्छा। सफल कार्यक्रम को लेकर जहां क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ खासा उत्साहित दिखे वहीं दूसरी ओर स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा सफल कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कांग्रेसी नेत्री सुनीता कश्यप एवं नगर अध्यद्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा उम्मीद से बढ़कर कार्यक्रम में लोगांे को जुटाने का काम किया गया, जनता का स्नेह के बल पर ही पार्टी ने उक्त सीट को जीता ऐसे ही प्रेम के बल पर पार्टी लोकसभा सीट पर भी विजय श्री हासिल करेगी।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img