Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनालंदा स्कूल में इंटर स्कूल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आगाज़

नालंदा स्कूल में इंटर स्कूल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आगाज़

एफएनएन, किच्छा : नालंदा स्पोर्ट्स लीग के तहत नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर स्कूल टूर्नामेंट का चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया, टूर्नामेंट का शुभारम्भ विद्यालय के निदेशक डॉ राहुल किशोर, डॉ मृदुला किशोर तथा प्रधानाचार्य ए. के. सिन्हा ने दीप प्रज्जलित कर किया गया। इससे पूर्व बच्चों द्वारा प्रेरक गीत गाया गया। प्रतियोगिता के तहत टूर्नामेंट के तहत वॉलीबॉल तथा खो-खो का आयोजन किया गया। जिसमे कुमाऊँ के विभिन्न विद्यालय प्रतिभाग किया। प्रथम दो दिनों में खो-खो (बॉयज एवं गर्ल्स) तथा अगले दो दिनों में वॉलीबॉल प्रतियोगता आयोजित की गयी।

प्रथम दिवस खो-खो के बॉयज वर्ग मे पांच मैच तथा गर्ल्स वर्ग मे भी पांच मैच खेले गये। प्रथम राउंड गर्ल्स में माउंट लिट्रा का मैच डॉन बोस्को के साथ खेला गया। जिसमे माउंट लिट्रा ने जीत हासिल की दूसरे खो-खो मैच में नालंदा ने गुरुकुल को तथा तीसरे मैच में नोजगे खटीमा ने नालंदा को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। प्रथम राउंड बॉयज में नालंदा का मैच फिफ्थ सेंटेनरी के साथ हुआ जिसमे नालंदा ने जीत हासिल की माउंट लिट्रा ने गुरुकुल स्कूल को और डॉन बॉस्को ने माउंट लिट्रा को हराकर फाइनल में अपनी जीत सुनिश्चित की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments