03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल की होगी 15 दिन एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग, वायु प्रदूषण से बचने के लिए ग्रीन पटाखो का इस्तेमाल करने के लिए चलाये जाएँगे जागरूकता अभियान

Spread the love

एफ़एनएन, हल्द्वानी : राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषण की मात्रा लगातार बढ़ रही है। स्थिति नियंत्रित करने के लिए कई तरह के प्रतिबंधों का दौर भी शुरू हो चुका है। ऐसे में अब हल्द्वानी व नैनीताल की हवा और शोर की निगरानी भी शुरू हो गई है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 15 दिन तक रोज नमूने जुटाएगा। दीपावली के सीजन में हर साल यह परीक्षण किया जाता है। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलेगा।

  • वायु प्रदूषण का है अंदेशा

दीपावली से कुछ दिन पहले दिल्ली के हालात ने सभी को चौंका दिया है। इस प्रदूषण के तमाम कारण हैं। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेशद्वार है। सभी वाहन यहीं से आगे बढ़ते हैं। इसके अलावा नैनीताल की पर्यटन के तौर पर अलग पहचान है। संभावना है कि दिल्ली व आसपास के शहरों से पर्यटकों की संख्या अब तेजी से यहां बढ़ सकती है।

  • रखी जाएगी 15 दिन तक निगरानी

वैसे तो हल्द्वानी, नैनीताल या किसी अन्य पर्वतीय शहर की आबोहवा पूरी तरह ठीक है, लेकिन 15 दिन की निगरानी से बोर्ड के पास सटीक आंकड़े होंगे, जो आगे अध्ययन के लिए काम आएंगे।

  • हवा में शामिल कणों के लिए जाएंगे नमूने

पीसीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके जोशी ने बताया कि शनिवार से अभियान शुरू कर दिया गया है। हल्द्वानी में जल संस्थान के पास से हवा में शामिल कणों के नमूने लिए जाएंगे, जबकि नैनीताल में नगर पालिका के भवन पर यह मशीन लगी है। वहीं, ध्वनि प्रदूषण जांचने के हैंडी मशीन का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे एक से दूसरी जगह ले जाया जाएगा।

अप्रैल से जुलाई की स्थिति वायु प्रदूषण

  • माह – हल्द्वानी – नैनीताल
  • अप्रैल – 117.01 – 53.95
  • मई – 118.05 – 64.08
  • जून – 111.02 – 65.08
  • जुलाई – 109.53 – 59.37

 

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img